ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, पहले प्रधानमंत्री पर ऑडियो-विजुअल सामग्री मिलेगी

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में नेहरु का भारत वेबसाइट का लोकार्पण हुआ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में ’नेहरू का भारत डॉट कॉम’ नाम की वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है। इसके जरिये नेहरु पर हो रहे वैचारिक हमलों का जवाब देने की भी कोशिश होगी।एक थिंक टैंक “पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन-(पार्क फाउंडेशन)’ ने यह वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट http://nehrukabharat.com मकसद पंडित नेहरू के विचारों और उनके ’आइडिया ऑफ इंडिया’ से आम जनता को परिचित कराना है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी शुरू किया जाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आधुनिक भारत की नीव रखने में जवाहरलाल नेहरु का योगदान अतुलनीय है। संचालकों ने बताया, पंडित जवाहर लाल नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता, उनके धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है।समाज को आधुनिक तर्कसम्मत बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम करना होगा। ’नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाईट की इन विचारों से आम जनता को अवगत कराने में प्रभावी भूमिका होगी। वेबसाइट के लोकार्पण समारोह में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पार्क फाउण्डेशन के अध्यक्ष उमा प्रकाश ओझा, सचिव जीवेश चौबे, डॉ. राकेश गुप्ता, गौतम बंधोपाध्याय, पवन चन्द्राकर और हरजीत जुनेजा भी उपस्थित थे।स्वतंत्रता संग्राम और नेहरु पर प्रमाणिक जानकारीसंचालकों ने बताया, वेबसाइट का उद्देश्य पंडित नेहरू, स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम की सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियों से आमजन को अवगत कराना है। ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द्र, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास कायम रहे। पंडित नेहरू के ’आइडिया ऑफ इंडिया’ और संविधानवाद का संरक्षण करना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है।

Related Articles

Back to top button