ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

महिला कारोबारी की दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस के छानबीन में हुए चौकाने वाले खुलासे, सामने आया CCTV फुटेज

ग्वालियर। ग्वालियर में महिला कारोबारी की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैला दी और फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ बलात्कार किया था। अदालत में उसकी तारीख थी। महिला को शक है हमला इसी विवाद के चलते हुआ है। सबूत के लिए पीड़िता ने बाइक सवारों के दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए है। जिसमें बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट की पास फरियादी महिला रहती है वहीं उसकी दुकान बनी हुई है। जिसके घर के बाहर अनजान बाइक सवार दो बदमाश आए और दुकान के ठीक सामने गाड़ी रोकी। बाइक की पिछली सीट पर बैठे एक बदमाश ने जेब से तमंचा निकालकर दुकान पर गोली चला दी।

धमाके की आवाज को सुनकर जब उसने बाहर झांका तो दोनों बाइक सवार बदमाश भाग गए। फायरिंग करने वाले कौन थे। इसका उसे पता नहीं है। लेकिन उसने पुलिस को बताया कि उसको अपने देवर पर शक है क्योंकि उसके साथ देवर ने दुष्कर्म किया था। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। उसी को लेकर राजीनामा करना चाहता है। जिसके लिए उसे धमकाया जा रहा था।

पीड़ित महिला ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है, जिसमें आरोपी का गोली चलाते हुए फोटो कैमरे में कैद हुआ है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालें दोनों अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button