ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

अंबाला: अंबाला आसमान में छाए बादल।हरियाणा के अंबाला में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार सुबह से सूर्य देवता की बादलों में लुक्का-छिपी जारी है। आज शाम तक बारिश के आसार हैं। मौसम की करवट के बाद तापमान में भी 4 डिग्री तक गिरावट आई है। अंबाला जिले का सोमवार को अधिक तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह-शाम सर्दी का दिखा असरकरीब आधा नवंबर बीतने के बाद सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया जा रहा है।6-7 डिग्री तक लुढ़केगा तापमानमौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह तक 6 से 7 डिग्री तक तापमान लुढकेगा। 15 नवंबर को न्यूनतम 14 डिग्री तो अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा, जो 19 नवंबर तक लगातार गिरकर न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।AQI स्तर सुधराउधर, अंबाला में AQI स्तर सुधरने से बढ़ी राहत मिली है। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, अंबाला के प्रदूषण स्तर में काफी सुधार आया है। सोमवार दोपहर 1 बजे अंबाला का AQI PM 2.5 123 दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले तक अंबाला का AQI बढ़कर 500 तक पहुंच गया था।

Related Articles

Back to top button