ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

बाबा राम रहीम के डेरे में लोगों के प्रवेश पर रोक, नियमों का उल्लंघन किया तो कारवाई

बागपत में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचने पर रविवार को काफी लोग पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।  रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर शनिवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुचा है। उसके यहां आने की सूचना पर रविवार को साध संगत आश्रम पर पहुंची, लेकिन डेरे के जिम्मेदार लोगों उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया।

पुलिस ने साध संगत को उनके द्वारा यूट्यूब चैनल पर आने की बात की और कहा कि घर पर रहकर ही राम रहीम को सुने और नियमों का पालन करते हुए वापस लौट जाने की अपील की। सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि आश्रम पर पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। पैरोल के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कारवाई की जाएगी।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को कार में स्वयं ड्राइविंग करते हुए संपूर्ण डेरे का भ्रमण किया। इस दौरान उसने खेती बाड़ी, जामुन के बाग, फुलवारी, कैंटीन, लंगर-घर, पशुशाला को देखा और सेवादारों लोगों को साफ सफाई अभियान चलाने व कोविड के नियमों का पालन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button