ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप; पढ़िए पूरा मामला

गुना: चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी। नीली शर्ट में।जिले के एक विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। उस पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी 5 दिन पहले ही शादी हुई थी। इस शादी का वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर डाला था।शनिवार शाम गुना की रहने वाली एक महिला ने कुंभराज नगर परिषद के पार्षद और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में कई। 25 वर्षीय महिला ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार उसके साथ रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।7 नवंबर को हुई शादीसंतोष की 7 नवंबर को ही शादी हुई है। इस शादी के फोटो/वीडियो भी उसने अपनी सोशल मीडिया पर डाले थे। बताया जाता है कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। काफी समय से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। तलाक की बात भी चल रही थी। हालांकि, एभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ था या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की। उसने अपने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था।चांचौड़ा विधायक का प्रतिनिधि है आरोपीमामले में आरोपी संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्षमण सिंह का विधायक प्रतिनिधि है। इसके अलावा वह पार्षद भी है। कुंभराज नगर परिषद के चुनावों में वह पार्षद का चुनाव लड़ा और जीतकर आया था। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी है।
Source link

Related Articles

Back to top button