ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

भाजयुमो नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लात-घूसे व चप्पल से की पिटाई, मप्र के अनूपपुर का मामला

 सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के एक नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की सिर्फ इस कारण चप्पल व लात-घूसों से पिटाई कर दी क्योंकि वह सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। गुमशुम बैठा रहा। दरअसल दुर्घटना में उसके साथी की मौत हो गई थी और वह भी घायल हो गया था। मौके पर भीड़ जुटी तो भीड़ में भाजयुमो नेता भी था। सभी लोग दुर्घटना की वजह पूछने लगे। घायल बुजुर्ग इस कदर बेसुध था कि वह कुछ भी बोल नहीं रहा था। इस पर भाजयुमो नेता ने आपा खो दिया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के पिचरवाही निवासी बरनू सिंह (57) और भोमा सिंह (60) रविवार को बाइक से अनूपपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों जब ग्राम बैरी बांध और जमुड़ी के बीच पहुंचे, तभी अनूपपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोमा सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई और बरनू सिंह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के साथ बरनू सिंह घटनास्थल पर बेसुध होकर बैठा हुआ था। तभी जमुड़ी निवासी भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित वहां पहुंचा और बरनू सिंह से दुर्घटना का कारण पूछने लगा। जब घायल बुजुर्ग कोई जवाब नहीं दे पाया तो वह आपा खो बैठा और बरनू सिंह की लात-घूसों और चप्पल से पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी सुमित केरकट्टा ने कहा कि मामले का संज्ञान लेकर आरोपित की तलाश की जा रही है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोप सही पाए गए तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button