ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

बहन बताकर साथ ले गई महिला, सिर पर थे चोट के गहरे निशान

अमेठी जिला: अमेठी में महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर पति फरार हो गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर लौट गई।अमेठी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गंभीर रूप से घायल महिला को एक व्यक्ति अस्पताल लेकर पहुंचा और सीढ़ी से गिरने का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद वापस चली गई। इसी बीच अस्पताल पहुंची एक दूसरी महिला घायल महिला को लेकर अस्पताल से निकल गई।मामला अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां सुबह करीब 9:30 बजे गंभीर रूप से घायल एक महिला को एक व्यक्ति अस्पताल लेकर पहुंचा।अपने आप को घायल महिला का पति बता रहे व्यक्ति ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से कहा कि महिला सीढ़ी से गिर गई है। घायल महिला का जब डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया तभी व्यक्ति फरार हो गया।महिला के सिर में गंभीर चोट के निशानमहिला के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। शंका होने पर डॉक्टरों ने तत्काल इसकी सूचना अमेठी कोतवाली पुलिस दी। सूचना मिलते ही थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से पूछताछ कर चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला अस्पताल पहुंची और अपने आप को घायल महिला का बहन बताते हुए घायल महिला के हाथ में लगे वीगो को निकाल दिया। जब डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना किया तो महिला नहीं मानी और दूसरे जगह इलाज का हवाला देकर लेकर चली गई।अमेठी सीएचसी के अधीक्षक सौरभ सिंह।सीएचसी अधीक्षक बोले-माला संदिग्धअमेठी सीएचसी के अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा। कहा कि ये सीढ़ी से गिर गई हैं। लेकिन महिला को काफी हेड इंजरी हुई थी। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। इस तरह की चोट सीढ़ी से गिरने से नहीं लग सकती है।

Related Articles

Back to top button