ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

देश के 10 से अधिक राज्यों में वर्षा की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ी

नई दिल्ली । भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो चुकी है। सुबह, शाम और रात के समय जहां ठिठुरन का एहसास हो रहा है, वहीं दिन की धूप अच्छी लगने लगी है। कई राज्यों में कोहरे का असर दिखने लगा है। पहाड़ी राज्यों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटे में इसके और तेज होने और तमिलनाडु व पुडुचेरी के समुद्री तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
तमिलनाडु के 26 जिलों में ​शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में नहीं जानें की सलाह दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है।
इधर हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। अगले 4 से 5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज, 12 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथ ही भी कोहरा रहेगा।

Related Articles

Back to top button