ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

चोरों ने 4 ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम; 70 हजार कैश और जेवर ले उड़े

अंबाला: स्टोर में बिखरा पड़ा सामान।हरियाणा के अंबाला जिले में JBT टीचर के बंद पड़े मकान से शातिर चोर 70 हजार कैश और सोने के जेवरात ले उड़े। इतना ही नहीं, चोर पेटी में रखे अन्य सामान पर भह हाथ साफ कर गए। चोरों ने मकान के 4 ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना साहा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव संभालखा की है।गांव संभालखा निवासी नीलम कुमारी ने बताया कि वह नगला जट्‌टान (साहा) के प्राइमरी स्कूल में JBT टीचर है। उसका पति सुनील कुमार शिक्षा विभाग चंडीगढ़ में सेवारत है। वे परिवार समेत चंडीगढ़ में रहते हैं। पैतृक गांव संभालखा में भी उनका मकान है। दिवाली के बाद वे चंडीगढ़ चले गए थे।पेटी के टूटे पड़े ताले।वोट डालने आए थे गांवनीलम कुमारी ने बताया कि वह वोट डालने अपने गांव संभालखा आए थे। जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला कटा हुआ था। इसके बाद शातिर चोरों ने स्टोर का ताला काटा।बिखरा पड़ा था सामानबताया कि चोरों ने पेटी के ताले भी काटे हुए थे। स्टोर में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने देखा तो पेटी में रखी सोने की 3 अंगुठी, 1 चैनी सेट, 10-10, 20-20 और 50 रुपए की 9 गड्‌डी समेत अन्य कैश और कपड़े गायब थे। बताया कि पहले भी उनके घर से बैटरी चोरी हो चुकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button