ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

सीमा पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां, फिजिकल टेस्ट से होगा सिलेक्शन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 287 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आइटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

दर्जी: 18 पद
माली: 16 पद
मोची: 31 पद
सफाई कर्मचारी: 78 पद
धोबी: 89 पद
नाई: 55 पद

योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं पास होना जरुरी है।

आयु सीमा
कांस्टेबल के 287 पदों पर होने जा रही भर्ती में दर्जी, माली और मोची के पद पर 18 से 23 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। वहीं सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई के पदों के लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। .

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, रिटन टेस्ट के साथ मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 15,600 से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button