ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शर्म के कारण पहले बताई मारपीट की घटना, बाद में बताया पूरा मामला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर किया बयान दर्ज

टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र के गांव में 18 साल की युवती से मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना वाली रात युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंगलवार को पीड़ित ने दुष्कर्म की बात अपने परिवार वालों को बताई। परिजनों ने जैसे ही इसकी सूचना थाना पुलिस को दी तो बुधवार रात कुड़ीला थाना पुलिस लड़की के बयान दर्ज करने जिला अस्पताल पहुंची।थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि 5 नवंबर की रात पीड़ित युवती को लेकर परिजन थाने आए थे। उन्होंने गांव के भोले राजपूत पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर धारा 323, 324, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज युवती के परिजनों ने दुष्कर्म की सूचना दी। जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने अपने साथ दुष्कर्म होना बताया है। जिसके आधार पर अब आरोपी के खिलाफ धारा 376 का इजाफा किया जाएगा।शर्म के कारण नहीं बताई दुष्कर्म की घटनालड़की के बड़े भाई ने बताया कि शर्म के कारण मेरी बहन ने पहले दुष्कर्म की घटना नहीं बताई थी। बाद में उसने मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद आज थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।युवती के साथ दिखाई हैवानियतपीड़ित युवती के साथ आरोपी भोले राजपूत ने बुरी तरह मारपीट भी की है। जिसके चलते लड़की के शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसका सिर दीवार से मार दिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

Related Articles

Back to top button