ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 कर्नाटक चुनाव की तैयारी में भाजपा, राज्य में उत्तरी और दक्षिणी हिस्से से रथ यात्रा निकलेगी 

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपनी तैयारी शुरु कर दी हैं। इसके लिए राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से से रथ यात्रा निकालने की योजना तैयार है, जिसमें प्रदेश के सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। यह यात्रा मौजूदा जन संकल्प यात्रा के पूरा होने के तुरंत बाद शुरू होगी। पार्टी ने फैसला इस चर्चा के बीच किया है कि कांग्रेस चुनाव से पहले पूरे राज्य में बस यात्रा की योजना बना रही है। और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार और विधायक दल के नेता सिद्धरमैया के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम बस यात्रा करेगी।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, जन संकल्प यात्रा के दौरान, हम आम लोगों को अपने पक्ष में करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को संगठित करने के लिए विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा को व्यापक समर्थन और प्रतिक्रिया मिल रही है। हम भाजपा के पक्ष में लहर देख रहे हैं। लोगों के समर्थन के साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं में विश्वास की एक नई भावना है। उन्होंने कहा, इस यात्रा के बाद, हम उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं से रथ यात्रा शुरू करने वाले हैं, एवं सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले है। मुख्यमंत्री बोम्मई और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा की राज्य इकाई की ‘जन संकल्प यात्रा’ सोमवार को यहां आगे शुरू हो रही है। राज्य में करीब पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी की राज्य इकाई आगामी तीन दिन में उडुपी, गडग, हावेरी और बेलगावी जिलों की यात्रा करेगी। भाजपा ने पिछले महीने रायचूर से जन संकल्प यात्रा शुरू की थी।
तय कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के दो दल 25 दिसंबर से पहले राज्य भर में 52 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा करने वाले हैं। इसमें एक दल की अगुवाई मुख्यमंत्री एवं येदियुरप्पा और दूसरे दल का नेतृत्व भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील कर रहे हैं। बोम्मई ने कहा था कि पार्टी के एसटी (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा का सम्मेलन 20 नवंबर को बेल्लारी में और एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा की रैली 30 नवंबर को मैसूर में होगी।

Related Articles

Back to top button