ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी फिर बनेगी भाजपा की सरकार : नड्डा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि उसका चुनाव के दौरान शोर मचाने और सबसे ज्यादा सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाने का इतिहास रहा है। नड्डा ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा के सामने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा दोनों राज्यों में आसानी से जीत हासिल कर पुन: सरकार बनाएगी। अपने इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के लगाव को प्रमुख कारण बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री के रूप में उनके कामकाज ने गुजरात में पार्टी को चुनाव में जीत दिलाई और 2014 में केंद्र में सरकार बनाने के बाद उन्होंने सत्ता विरोधी लहर को सत्ता समर्थक लहर में तब्दील कराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र की सत्ता में आई और फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा असम, गोवा तथा मणिपुर समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाई। नड्डा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा यह पार्टी आती है और बहुत शोर-शराबा करती है। आपने उत्तर प्रदेश में गोवा में और उत्तराखंड में भी ऐसा देखा है। वे अधिकतर सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाए।

Related Articles

Back to top button