ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

परिजन बोले- ससुरालियों ने पीट-पीट कर हत्या की है

श्योपुर: श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के खिरनी गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि, दशरथ की मौत उसके ससुरालियों ने पीट-पीट कर की है। परिजनों के आरोप के बाद देहात थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम हाउस में रखवा दिया है, निर्धारित समय से ज्यादा समय होने की वजह से सुबह पोस्टमॉर्टम हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक खिरनी गांव का रहने वाले दशरथ की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को लेकर जिला अस्प:ताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया और मृतक के ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि दशरथ का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था, इस पर पत्नी ने पांडोला निवासी मायके पक्ष के लोगो को सूचना देकर बुलवा लिया, मायके पक्ष के लोगो ने खिरनी पहुंचक र दशरथ की मारपीट कर दी। जिससे दशरथ की मौत हो गई।जबकि मायके पक्ष के लोग मारपीट से मौत होने की बात से इंकार करते हुए बता रहे है कि, दशरथ की मौत फांसी लगाए जाने के चलते हुई है। देहात थाना इंचार्ज रीना सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है,अभी पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button