ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गायन पर्व में पहले दिन पिता-पुत्र की जोड़ी ने घोली सुरों की मिठास, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

भोपाल। भारत भवन में युवा और लब्ध-प्रतिष्ठित गायक कलाकारों की गायन सभाओं पर आधारित तीन दिवसीय ‘गायन पर्व’ का शुभारंभ शुक्रवार शाम को हुआ। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत की दो सभाएं सजी। पहली प्रस्तुति में जहां युवा गायक निर्भय सक्सेना ने अपने अलौकिक गायन से उपस्थित दर्शकों को आनंद के सागर में डूबो दिया।वहीं दूसरी सभा में पद्मभूषण पं. गोकुलोत्सव महाराज के सुरीले कंठ से संगीत की सुमधुर वर्षा हुई। इनके साथ पुत्र ब्रजोत्सव महाराज ने भी सुरों की धारा प्रवाहित की। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने अपने सुरीले संगीत से वातावरण में शास्त्रीयता एवं आध्यात्मकिता के मुधर रंग घोले। उनकी शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राग मेघ मल्हार में सुनाया बरखा ऋतु आई…

पं. आचार्य गोकुलोत्सव महाराज एवं उनके पुत्र व्रजोत्सव महाराज ने सर्वांग गायकी के अंतर्गत खंड मेरु एवं राग मेघ मल्हार को प्रस्तुत किया। पहली प्रस्तुति विलंबत लय झूमरा ताल में रही और बोल थे बरखा ऋतु आई…, इसके बाद द्रुत लय एकताल में घन उमड़- उमड़ गरजत… को सुनाया। तत्पश्चात द्रुत लय तीन ताल में गरज घुमड़ घन छाओ बादरवा… की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया।

तराना और दादरा की दी प्रस्तुति

इससे पहले शास्त्रीय गायन पर आधारित गायन पर्व का शुभारंभ निर्भय सक्सेना की प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने अपने गायन के लिए राग भूपाली का चयन किया। सबसे पहले उन्होंने विलंबित लय तथा तिलवाड़ा ताल में जब मैं जानी तिहारी बात… को सुनाया। उसके बाद मध्य लय तीन ताल में जबसे प्रीत लागी… की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में उन्होंने तराना सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। वहीं अंत में पूरा अंग का ददरा सांवरिया प्यारा मेरी गुइयां… को सुनाकर प्रस्तुति को विराम दिया। इस दौरान तबला पर अजिंक्य गलांदे, हारमोनियम पर जितेंद्र शर्मा और तानपुरा पर तनवर खान ने संगत की।

Related Articles

Back to top button