ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
गुजरात

सूरत जाते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव,  बाल-बाल बचे ओवैसी

गुजरात के सूरत जाते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर रात पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सवार थे। हालांकि ओवैसी इस घटना में बाल-बाल बच गए लेकिन ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए। सूरत से करीब 20-25 किलोमीटर पहले इस ट्रेन पर हमला किया गया। रेलवे प्रशासन ने जहां इस हमले की जांच की बात कही है वहीं अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है।  AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि पत्थरबाजी जानबूझकर की गई ताकि ओवैसी को चुनाव में आगे बढ़ने से रोका जा सके।

पार्टी नेता वारिस पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज शाम जब हम, ओवैसी साहब और AIMIM नेशनल की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर जोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। उन्होंने ओवैसी की यात्रा की जानकारी ट्वीट करके भी दी थी। वारिस पठान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी आप पत्थर बरसा लो या आग बरसा लो, यह हक की आवाज न रुकी है और न रुकेगी।

Related Articles

Back to top button