ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

अब तक 57 मरीज मिले, संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल में देखी स्वास्थ्य व्यवस्था

हमीरपुर: हमीरपुर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकार ली है।हमीरपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां एवरेज में रोज तीन से चार मरीजों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में दो डेंगू वार्ड बनाये हुए हैं, जिसमें से एक वार्ड फुल हो गया है। जबकि दूसरा वार्ड अभी खाली है।डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.अभय सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल लिया और सुविधाओं की जानकारी ली। जिला अस्पताल की लैब का भी निरीक्षण किया। कोरोना काल में तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। इसके बाद डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से इलाज के बारे में जानकारी ली।डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।संयुक्त निदेशक ने मरीजों से लिए हालचालसंयुक्त निदेशक डॉ.सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं संतोषजनक है। मरीजों को समय से उपचार मिल रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते छह अतिरिक्त बेडों का और इंतजाम किया गया है। साफ-सफाई भी बेहतर मिली है। कुरारा सीएचसी और सुमेरपुर पीएचसी के निरीक्षण में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं।डॉक्टरों की टीम कर रही मरीजों की निगरानीमुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.के के गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों की डेंगू की जांच की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन तीन से चार मरीज निकल रहे हैं। चौदह मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। सभी की स्थिति ठीक है। अभी तक 57 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। पहले डेंगू मरीजों के दो कक्षों में छह बेड थे। अब आठ बेडों का नया वार्ड बनाया गया है। सुबह-शाम चिकित्सकों की टीम मरीजों की निगरानी और उपचार कर रही है। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव, अस्पताल के मैनेजर विवेक राजधर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button