ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

हनुमान बेनीवाल का जोधपुर जिले का तूफानी दौरा

जोधपुर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के दौरे पर रहे,सांसद का रायमलवाड़ा , पंडीत जी की ढाणी,ओसियां, पड़ासला सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया ! सांसद ने जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के ग्राम डउकिया की ढाणी,महादेव नगर चेराई में डॉक्टर के.आर.डउकिया व जिला परिषद सदस्य चंपा डउकिया के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया और विशाल जन समूह को संबोधित किया ! सांसद ने अपने संबोधन में सभी को सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की और कहा चुनाव से पूर्व वैचारिक मतभेद हो सकते है मगर चुनाव के बाद मतभेदों को भुलाना होगा यह बात किसान वर्ग को समझने की जरूरत है ! सांसद ने कहा किसान वर्ग सरकार की गलत नीतियों से दुःखी है वहीं किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा की किसानो की एकता ने केंद्र की अहंकारी सरकार को झुकाया ! यह कहा अग्निपथ को लेकर- सांसद ने सेना में केंद्र की अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ भद्दा मजाक बताते हुए कहा की सेना में संविदा भर्ती किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है,सांसद ने कहा केंद्र को इस मामले में अपना निर्णय वापिस लेना पड़ेगा ! यह भी कहा सांसद ने- सांसद बेनीवाल ने कहा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव जनहित के मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ रही है वही सांसद ने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button