ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

58 दिन से नंदनी रोड में चल रहा धरना, हर दिन बढ़ रहा विरोध

भिलाई: शराब दुकान हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन जारीनंदनी रोड से शराब दुकान हटाने को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। यहां लोगों के सहयोग से पार्षद पीयुष मिश्रा पिछले 58 दिन से लगातार धरने पर हैं। उनका आरोप है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पत्र के परिपेक्ष में नगर निगम भिलाई में मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र भी भेजा गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है। कि विवाद रहित जगह देखकर शराब दुकान को वहां स्थानांतरित करें। इसके बाद भी निगम प्रशासन शराब दुकान नहीं हटा रहा है। भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा नेतृत्व में शनिवार को भी मोहल्ले के व्यापारी और महिलाओं ने मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 हजार से अधिक पोस्ट कार्ड में अपनी मांग को लिखा और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नंदनी रोड स्थित शराब दुकान को हटाया जाए। इससे उनका व्यापार ठप हो गया है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं और लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शराब दुकान भिलाई विधायक के भाई की है। उन्होंने दुकान किराये पर दी है। दूसरी जगह दुकान शिफ्ट होने से उनका किराये का नुकसान होगा। इसी के चलते राजनीतिक दबाव डालकर दुकान को हटाने नहीं दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखते और विरोध करते लोगआबकारी मंत्री का मुखौटा लगाकार बांटेंगे चखनाप्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसके लिए मांग की है। यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे वो भिलाई विधायक और आबकारी मंत्री के साथ साथ मुखमंत्रि का मुखोटा लगाकर प्रतीकात्मक शराब व चखना मुफ्त बाटेंगे। इतना ही इसके आगे और भी तरह-तरह की एक्टिवटी करके प्रदर्शन का लगातार जारी रखा जाएगा।खराब हो रहा क्षेत्र का माहौलपार्षद पीयुष मिश्रा का कहना है कि शराब दुकान खोली जाए, लेकिन ऐसी जगह खोली जाए जहां लोगों की आवादी न हो। सड़क न हो। नंदनी रोड स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान मुख्य मार्ग में स्थित है। इसके पीछे बस्ती है। इससे यहां हर समय शराबियों को जमावड़ा होने से माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा हो जाता है। इससे सड़क दुर्घटना भी हो रही है।

Related Articles

Back to top button