ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

कठना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर बहा तलाश में लगे गोतखोर

शहडोल। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।ऐसे में नदी-नालों के पास से गुजरना व घुसकर नहाना खतरनाक साबित हो रहा है। अमलाई थाना क्षेत्र के कठना नदी में एक 12 वर्षीय किशोर नहाने के लिए घुसा और नदी के तेज बहाव में फंसकर बह गया।आसपास मौजूद चरवाहों ने किशाेर को देखा और बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था

नंदू बैगा 12 वर्ष निवासी बैरिहा अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उसी समय तेज बहाव में चला गया। यह देखकर उसके हमउम्र दोस्त देखकर बाहर भागे और आसपास मौजूद लोगों को बताया। वहीं मवेशी चरा रहे चरवाहें नदी में बचाने उतरे लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बचा नहीं पाए। देखते-देखते नंदू बहकर दूर चला गया।

एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है

अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर चली गई थी,लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया था। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे-बच्चे मस्ती करते हुए नदी में नहाने उतरे थे, जिसमें एक बह गया है।

नदी में अभी भी गोताखोर बालक की तलाश कर रहे हैं

मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश से जल भराव के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। इस बार अगस्त महीने अब तक रिकार्ड बारिश हो चुकी है। पांच दिन लगातार बारिश का दौर जारी है।अब इसका असर आमजनजीवन पर पड़ने लगा है।

Related Articles

Back to top button