ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

​​​​​​​कबड्डी बालिका वर्ग में टाइगर क्लब आगर और बालक वर्ग में आगर कबड्डी क्लब विजेता बना

आगर मालवा: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दशहरा मैदान स्थित खेल मैदान पर खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा 3 नवंबर से 6 नवंबर तक आगर विकासखंड की विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें शनिवार को बालक बालिका वर्ग में दौड, गोला फेंक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। कबड्डी बालिका वर्ग में टाइगर क्लब आगर और बालक वर्ग में आगर कबड्डी क्लब विजेता रही। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर दौड, गोला फेक, कबड्डी खेल बालक और बालिका वर्ग में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शक्ति राऊत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, विशेष अतिथि सुरेंद्र महापात्रा क्रीड़ा अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विशेष सहयोग आशीष जादव, नरेंद्र सिंह झाला का रहा, खेल विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक पवन उचाडिया, ग्रामीण युवा समन्वयक रेम सिंह चौहान, महेश पाटीदार उपस्थित रहे।यह रहे विजेताबालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम नितेश सोनी, नीरज गुर्जर द्वितीय, 200मी दौड़ में प्रथम बालकिशन यादव, प्रधान सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह गोला फेंक-प्रथम हरिओम, विजय सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका का वर्ग-100 मीटर दौड किरण वेदिया प्रथम स्थान, किरण दांगी द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम अंतिम क्षौत्रिय, उर्मिला कारपेंटर द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक-प्रथम स्थान बिंदिया, द्वितीय किरण रही। इसी तरह कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर टाइगर क्लब आगर और द्वितीय स्थान पर जेगुआर कबड्डी क्लब रही। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर आगर कबड्डी क्लब और द्वितीय स्थान पर सीएम राइज़ स्कूल आगर की टीम रही।

Related Articles

Back to top button