ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

ईशुदान गढ़वी होंगे आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा, केजरीवाल ने अहमदाबाद में की घोषणा

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव में पूरे दम खम के साथ उतरी आप ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया| दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अहमदाबाद में दावा किया कि हम आज गुजरात में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बल्कि गुजरात के आगामी मुख्यमंत्री की घोषणा कर रहे हैं| बता दें कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने फोन नंबर और ई मेल जारी कर मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों से अभिप्राय मांगा था| मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आप के राष्ट्रीय महासचिव ईशुदान गढ़वी और पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया थे| आप को 1648500 जवाब मिले, जिसमें सबसे अधिक 73 प्रतिशत लोग ईशुदान गढ़वी के पक्ष में थे| 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पीपलिया में जन्मे ईशुदान गढ़वी व्यवसाय से पत्रकार हैं| गत 14 जून 2021 को अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में ईशुदान गढ़वी ने आप जॉइन की थी| ईशुदान गढ़वी ओबीसी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि गोपाल इटालिया पाटीदार हैं| केजरीवाल ने ईशुदान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर एक साथ दो जातियों का समीकरण साधने का प्रयास किया है| ईशुदान गढ़वी का सौराष्ट्र में अच्छा खासा प्रभाव है, खासकर ग्रामीण इलाकों में वह काफी लोकप्रिय भी हैं| मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर ईशुदान के नाम का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज गुजरात के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है| 27 वर्ष से गुजरात के लोगों के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं था| आज गुजरात परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है| भाजपा और कांग्रेस के आंतरिक संबंध थे, लेकिन आज गुजरातियों को नया विकल्प मिल गया है और वह है आम आदमी पार्टी| जो नया इंजन है| हम एसी कमरे में बैठकर तय नहीं करते कि मुख्यमंत्री कौन होगा? पंजाब की जनता ने भी इस प्रकार मुख्यमंत्री तय किया था| गुजरात की मौजूदा हवा देख स्पष्ट हो गया कि आगामी चुनाव में आप बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी| गुजरात में सभी सर्वे गलत साबित होंगे और आप की सरकार बनेगी| मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद ईशुदान गढ़वी मंच से उतरे और अपनी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया| इस कार्यक्रम में गढ़वी की माता के अलावा उनकी पत्नी हिरल गढवी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे| बाद में ईशुदान गढ़वी ने मंच पर जाकर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया| साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में गुजरात में जो नहीं हुआ वह करके दिखाऊंगा| अगर इसमें निष्फल साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा

Related Articles

Back to top button