ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

‘The Kapil Sharma Show’ के सेट पर बोनी कपूर ने खोले बेटी जाह्नवी के राज…

द कपिल शर्मा शो : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें कि फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अभिनेत्री अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने बारे में कई खुलासे किए।  इतना ही नहीं बोनी कपूर ने भी जान्हवी से जुड़े कई राज बताएं, जिसे सुनने के बाद जान्हवी चिल्ला पड़ीं।

दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने अंधविश्वास के बारे में बात करते हुए नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा, “मैं काफी अंधविश्वासी हूं। अब भी मंच में प्रवेश करते समय मैं पहले अपने दाहिना पैर रखती हूं। इसके अलावा, मां और पिताजी के जन्मदिन, नए साल और अन्य विशेष अवसरों पर, तिरुपति की यात्रा करती हूं, और गुरुवार को सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाती हूं।”

इतना ही नहीं, बोनी कपूर ने भी जान्हवी कपूर से जुड़े कई राज खोले। निर्माता ने कहा, “मैं सुबह जब भी इसके कमरे में जाता हूं, मुझे हमेशा कपड़े इधर-उधर फीके हुए मिलते हैं, टूथपेस्ट का ढक्कन खुला मिलता है। हर रोज मैं जाकर बंद करता हूं।” यह सब सुनकर जान्हवी चिल्ला पड़ी, ”पापा!” और कपिल हंसने लगे।

Related Articles

Back to top button