ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग, पुलिस से हुई झड़प

सीधी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संजय गांधी महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हो रही कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के विरुद्ध महाविद्यालय का घेराव किया। यहां संजय गांधी महाविद्यालय में गुरुवार की सुबह 11 बजे से ही छात्र छात्राओं का जमावड़ा लग गया। इससे पहले कल भी यहां छात्रों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन गुरुवार को ABVP के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जा रहा है।इन विषयों को लेकर आंदोलनविद्यार्थी परिषद ने मांग की कि सुरक्षा को दृष्टि में रखते हुए एक महिला पुलिस और पुरुष पुलिस की तैनाती कालेज परिसर में की जाए।महाविद्यालय के पूरे परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाए जाएं, जिससे महाविद्यालय सुरक्षित हो सके।छात्रा सुरक्षा की दृष्टि से महिला गार्ड की व्यवस्था की जाए।कॉलेज परिसर हो अतिक्रमण एवं नशा मुक्तमहाविद्यालय कैंपस के अंदर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। इससे घटनाएं घटती रहती हैं। महाविद्यालय से अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। कॉलेज परिसर के पीछे लगी झाड़ियों को हटाया जाए। जहां आए दिन नशे की फितरत में लोग आते जाते रहते हैं। परिसर को नशा मुक्त किया जाए।परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं हुए घोषितएबीवीपी के सदस्यों ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021 बैच के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। जिस कारण विद्यार्थी परेशान है। रुके हुए परीक्षा परिणाम को तत्काल घोषित किया जाए और द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के बहुत सारे विद्यार्थी अभी तक प्रवेश नहीं लिया था उन्हें अंतिम मौका दिया जाए।पुलिस से भी हुई झड़पमहाविद्यालय प्राचार्य को बुलाने पर जब प्राचार्य बाहर नहीं आए तो छात्र-छात्राओं ने अंदर जाने का का प्रयास किया। इससे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्राचार्य को चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त सभी समस्याओं का निराकरण महाविद्यालय प्रशासन 15 दिन के अंदर करें। अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस आंदोलन में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button