ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
लाइफ स्टाइल

ठंड में बीमार पड़ने से बचने के लिए जरूर खाएं ये सब्जियां

सब्जियों को हर मौसम में खाना चाहिए। सब्जियां खाने से हमारे शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। सर्दियों के मौसम में हमें बीमारियों से बचे रहने के लिए भी सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर अगर आपका बच्चा सब्जियां खाने में आना-कानी करता है, तो उन्हें सब्जियों से बनी डिफरेंट डिशेज ट्राई करा सकते हैं। ठंड के मौसम में अपको कुछ सब्जियां जरूर खानी चाहिए।

चौलाई का साग

जिन लोगों में खून की कमी है या एनीमिया की प्रॉब्लम है, उन्हें चौलाई का साग जरूर खाना चाहिए। चौलाई के साग में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बथुआ

बथुआ भी काफी पौष्टिक होता है। इसमें 8 प्रकार के विटामिन्स A, B1 और विटामिन C पाए जाते हैं.इसके अलावा इसमें कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

पालक

पालक भी ठंड के दिनों का सबसे अच्छा साथी है। पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशि‍यम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं।

गाजर

सर्दियों के दिनों में गाजर का हलवा सबसे पॉप्युलर डिश है।आप गाजर के हलवे के अलावा मिक्स वेज बनाने में भी गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।गाजर में विटामिन A, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जा सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर को फल और सब्जी दोनों माना जा सकता है।चुकंदर भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।वेट लॉस के लिए यह काफी फायदेमंद है।इसमें सोडियम,पोटेशियम,फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button