ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

3 लुटेरे पिस्टल और दातर लेकर आए, सेल्समैन को डराकर छीना कैश

पंजाब के तरनतारन में पिस्टल और दातर दिखाकर पेट्रोल पंप को लूटा गया। लुटेरों ने पेट्रोल पंप से जाते हुए हवाई फायर भी किए और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।प्लेटिना मोटरसाइकिल पर पहुंचे थे तीनों लुटेरे।घटना तरनतारन के गांव शेख चक्क की है। बुधवार रात के समय तीन लुटेरे गांव के पेट्रोल पंप पर आए। यह तीनों ही प्लेटिना मोटरसाइकिल पर थे। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लवप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। दो लुटेरों के पास पिस्टल और एक के पास दातर था। तीनों मोटरसाइकिल बाहर खड़ा करके सीधा ऑफिस में आ गए। जहां उन्होंने पिस्टल दिखा सभी कर्मचारियों को डराया और 15 हजार रुपए के करीब कलेक्शन को लूट कर फरार हो गए।हवाई फायर करते गए लुटेरेपेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी कैश इकट्‌ठा करके बाहर निकले और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। लुटेरों ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर भी किए ताकि कोई उनका पीछा न कर सके।अमृतसर में लुटेरे को मारी गई थी गोलीकुछ दिन पहले 30 अक्टूबर की रात अमृतसर के एक पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की गई थी। जहां एक लुटेरे को पंप के सुरक्षाकर्मी ने गोली मार दी थी और लुटेरा मौके पर ही मारा गया था। फिलहाल तरनतारन में हुई लूट मामले में पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

Related Articles

Back to top button