ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ भालू ने किया हमला युवक गंभीर रूप से घायल आई चोटें

जिला गौरेला पेंड के मरवाही के वन परिक्षेत्र के सेमरदर्री पंचायत गाँव के निवासी लखन सिंह पिता दल्लू सिंह गौड़ उम्र 26 वर्ष मोहल्ला धौराठी ग्राम पंचायत सेमर दर्री जोकि बुधवार की शाम मूंगफली की खेती का रखवाली करने के लिए गया था इसके पश्चात रात में खाना खाने लिए घर आ रहा था कि रास्ते में उसका सामना तीन भालू से हो गया। जिस पर भालुओं ने उस पर प्राणघातक हमला कर जख्मी कर दिया उसके सिर एवं चेहरे को बुरी तरह नोच डाला इसके अलावा उसके बाएं हाथ एवं पैर को भी गंभीर रूप से चोटिल  कर दिया  इसकी चीख पुकार को सुन कर आस पड़ोस के लोग टार्च आग ले कर दौड़े और भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ दिए तब तक लखन सिंह बहुत ही बुरी तरह से जख्मी हो चुका था तभी गांव वालों ने एमरजेंसी सेवा112को काल करके बुलाये गंभीर जख्म एवं लगातार खून जाने के कारण वह अत्यंत गंभीर अवस्था में पहुंच गया था गंभीर अवस्था को देखते हुए मौके पर पहुंची 112 और उसके कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस को इसकी सूचना दी सूचना पाकर ड्यूटी पर उपस्थित मेडिकल स्टाफ ईएमटी गणेश्वर प्रसाद चालक जितेंद्र चतुर्वेदी के साथ मौके पर पहुंचे मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए ई आर सीपी के सहयोग से जरूरी दवाइयां और फ्लूइड देते हुए मरवाही अस्पताल मैं भर्ती कराया गया जहाँ मरीज का प्राथमिक उपचार किया गया इसके पश्चात मरीज के गम्भीर हालत को देखते हुए यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया  गाँव के ही गणेश्वर पुरी ने बताया कि बुधवार शाम को लखन अपने बड़ी लगे मूमफली की रखवाली करने गया था वह जगह गांव के बाहर है वहाँ से रात आठ बजे के लगभग खाना खाने के लिए घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में भालुओं ने इस पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी है इसके घर में बूढे मा बाप हैं ।लखन की इसी वर्ष गर्मी में शादी हुई हैं इसका जीवन यापन थोडी सी खेती है बाकी दिनों में मजदूरी करते हैं  पूर्व ब्यख्यात प्रकाश राय, प्रताप रजक ,ऊपलाल केवट इनका कहना है कि मरवाही वनमण्डल में जामवन्त परियोजना के तहत वन विभाग के द्वारा अरबो रुपये का काम हुआ है वनों के अंदर फलदार पौधे रोपे गये हैं लेकिन वह वन विभाग के फाइलों तक ही सीमित है जमी हकीकत कुछ और हैं तभी तो जंगली जीव अपने भोजन की तलाश में गांव की ओर आते हैं   मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी दरोगा सिंह मराबी का कहना है कि भालू के हमले से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है इलाज में जो भी खर्च आएगा विभाग के द्वारा उसे दी जाएगी  मरवाही बीएमओ डाँ हर्षवर्धन मेहर इनका कहना है कि भालू काटने का केश रात में हमारे पास आया था जिसका बाया पैर और हाथ की हड्डी टूट गई है जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है इस्थिति काफी गम्भीर थी जिसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button