ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से किया हमला, 2 नाबालिग सहित वृद्ध घायल

छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव में खेत में बकरियां चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्ष के दो नाबालिग सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं मामले की शिकायत पर दोनों पक्ष ने बमीठा थाने में की है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दरअसल, जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुंडलया गांव में बकरियां चराने को लेकर कुशवाहा परिवार व यादव परिवार के बीच विवाद हो गया। यादव परिवार के दो नाबालिग बच्चे कुशवाहा परिवार के खेत में बकरियां चरा रहे थे और इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे की लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली। इस घटना में यादव परिवार के रोशन यादव पुत्र बबलू यादव (14), अंकित यादव पुत्र बबलू यादव (11) घायल हुए हैं। वहीं चिरौंजी लाल कुशवाहा (65) को भी मारपीट में गंभीर चोट आई है।वृद्ध बोले बच्चों ने मारामारपीट में घायल चिरौंजी लाल की पत्नी संपत ने कहा कि उनके खेत में यादव परिवार के लड़के बकरी चरा रहे थे, जिसमें भटूई लगी हुई थी। जब चिरौंजी लाल ने बकरियां वहां से भगा दी तो पहले लड़के चले गए। इसके बाद इकट्ठे होकर आए और उनके पति चिरौंजी लाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर घायल हुए हैं।बच्चे बोले वृद्ध ने मारावहीं घटना में घायल हुए रोशन यादव का आरोप है कि चिरौंजी लाल की जमीन एनटीपीसी में चली गई थी। पहले वह उनका खेत था और वह एनटीपीसी की जमीन पर बकरियां चरा रहे थे। जिसको लेकर चिरौंजी लाल और उनके बेटों ने नाबालिग रोशन और उसके छोटे भाई अंकित के साथ मारपीट की है। दोनों को चोटें आई हैं और दोनों भाइयों का इलाज हो रहा है।दोनों पक्षों पर मामला दर्जफिलहाल दोनों पक्ष के तीनों घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए घटना की शिकायत बमीठा थाने में की है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button