ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

G7 व्यापार समूह ने भारत के G20 विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का किया समर्थन

दुनिया के सबसे अमीर देशों के समूह जी-7 के कारोबारी अधिकारियों ने भारत की जी-20 थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ का समर्थन किया है। इस समूह के कारोबारी अधिकारियों ने कहा है कि सतत विकास हासिल करना जरूरी है जो वैश्विक पर्यावरण सुरक्षा के अनुकूल हो।जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है, जिसमें जापान, इटली, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इस माह के अंत में जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले 19-20 अप्रैल को टोक्यो में विदेश मंत्रियों का शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया।

वसुधैव कुटुम्बकम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। भारत को अध्यक्षता मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जी-20 का विषय घोषित किया था। भारत की प्राचीन संस्कृति पर आधारित यह विषय जीवन के सभी मूल्य- मानव, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीवों का पृथ्वी ग्रह पर और व्यापक ब्रह्मांड में उनकी परस्पर संबद्धता की पुष्टि करता है।
भारत ने एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। जी-20 शिखर सम्मेलन इस वर्ष 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगा।

Related Articles

Back to top button