ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

केटीआर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, जो अमेठी में अपनी संसद की सीट भी नहीं जीत सकते, तेलंगाना के सीएम केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी की महत्वाकांक्षा का उपहास करते हैं।

प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं राहुल गांधी

केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्हें पहले अपने लोगों को सांसद के रूप में चुनने के लिए राजी करना चाहिए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

दरअसल, राहुल गांधी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि टीआरएस और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह का संबंध होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि वह राष्ट्रीय पार्टी का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।

हैदराबाद पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को हैदराबाद में प्रवेश कर गई। यात्रा ने नारायणपेट, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों को कवर करने के बाद तेलंगाना में सातवें दिन हैदराबाद में प्रवेश किया।

अमित शाह पर हमला

केटीआर तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री हैं। वे भाजपा भी हमला बोलते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा था कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने राज्य के लोगों को भारतीय संघ के साथ एकजुट और एकीकृत किया था, लेकिन भाजपा लोगों को विभाजित और धमकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को विभाजनकारी राजनीति की नहीं, बल्कि निर्णायक नीतियों की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button