ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

पत्थरदिल मां-बाप ने झाड़ी में फेंका जिंदा नवजात बच्चा

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसमें पैदा करने वाले पत्थरदिल मां-बाप ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे बाद में आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज मामला ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत देहाती गांव में तब उजागर हुआ जब गांव वालों ने झाड़ी में फेंके गए जिंदा नवजात शिशु को आधा दर्जन कुत्तों का निवाला बनते देखा। यह मंजर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

ज्ञानपुर पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके के देहाती गांव में नहर के समीप एक झाड़ी में लगभग पांच घंटे के नवजात शिशु को कोई जिंदा फेंक गया था। और वहां पहुंचे आधा दर्जन कुत्ते नवजात शिशु को नोच रहें थे। नवजात शिशु के रोने की आवाज सुन गांव का एक ग्रामीण पहुंचा तो नवजात शिशु को कुत्तों से आजाद कराया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस दौरान कुत्तों के हमले से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button