ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

RTE के पैसा डलवाने की मांग का दिया ज्ञापन, कहा- आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे

अशोकनगर: अशोकनगर जिले के अशासकीय स्कूल संचालकों ने आरटीई के पैसे डलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द पैसे डलवाने की मांग करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।उन्होंने बताया कि अशोकनगर को छोड़कर अन्य जिलों में दीपावली के अवसर पर आरटीआई के पैसे डाल दिए गए हैं। यहां पर किसी भी स्कूल में आरटीई के पैसे नहीं डाले गए हैं। 2 वर्षों का पैसा रुका हुआ है, जिसके कारण वह स्कूलों के स्टाफ को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।अशासकीय विद्यालयों ने राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश अनुसार प्रपोजल 5 महीने पहले तैयार करके जमा करा दिए थे। 14 अक्टूबर को भुगतान के निर्देश दिए थे। यह भुगतान अन्य जिलों में तो हो गया, लेकिन अशोकनगर में नहीं हुआ है। अशासकीय विद्यालयों का आरटीई का भुगतान ना होने से अशासकीय विद्यालय संचालकों में रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं आए तो वह आने दिनों में आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button