ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

कॉलोनी में पटाखे फोड़कर कचरा फैलाने से अध्यक्ष ने किया मना, बदला लेने परिवार समेत जिम में घुसकर दिखाई दबंगई

बिलासपुर: महिला और बेटी की दबंगई, कॉलोनी के अध्यक्ष की कर दी पिटाई।बिलासपुर में जिम में घुसकर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के थप्पड़ मारने का VIDEO सामने आया है। इसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के साथ जिम में घुसकर दबंगई दिखा रही है। वहीं, परिवार के सदस्य गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कॉलोनी के अध्यक्ष ने महिला के बेटे को पटाखे फोड़कर कचरा फैलाने से मना किया था, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अध्यक्ष से इस तरह से बर्ताव किया। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत की है। लेकिन, पुलिस इस केस में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के आशीर्वाद वैली का है।जानकारी के अनुसार नेमेश पांडेय पेशे से टीचर हैं और आशीर्वाद कॉलोनी में रहते हैं। वे आशीर्वाद वैली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं। लिहाजा, कॉलोनी की देखरेख की जिम्मेदारी उनके साथ ही पदाधिकारियों पर है। बीते 27 अक्टूबर को टीचर नेमेश पांडेय कॉलोनी के जिम में थे। उसी समय कॉलोनी की रहने वाली कविता सिंह अपनी बेटी अंशुता सिंह के साथ जिम में घुस गईं और गाली देने लगी। अभी उनके बीच बातचीत चल ही रही थी कि अंशुता सिंह ने नेमेश को थप्पड़ मार दी, जिससे नेमेश भी तैस में आकर चिल्लाने लगा।युवती के नोंचने से गले में आई खरोच।पति, बेटा और दोस्त भी पहुंच गए जिमइस दौरान कविता सिंह के पति अरविंद सिंह, बेटा हर्ष सिंह और हर्ष के दोस्त विजय झा भी जिम के अंदर पहुंच गए। उन्होंने नेमेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और जिम में तोड़फोड़ भी कर दी। नेमेश ने इस घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। लेकिन, पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।मारपीट का CCTV फुटेज भी आया सामनेमारपीट की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती अंशुता सिंह नेमेश पांडेय को थप्पड़ मारते नजर आ रही हैं। जिम में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने का CCTV फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस इस केस में कार्रवाई नहीं कर रही है।जिम में घुसकर परिवार समेत मचाया हंगामा।टीचर बोले- पिता रिटायर्ड IPS अफसर हैं, इसलिए नहीं की जा रही कार्रवाईटीचर नेमेश पांडेय ने बताया कि कविता सिंह के पति अरविंद सिंह SECL के रिटायर्ड अफसर हैं। वहीं, उनके पिता भी रिटायर्ड IPS हैं। उनका आरोप है कि पुलिस उनके दबाव में आकर मारपीट और दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।टीचर की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।कॉलोनी में आए दिन होता है विवाद, पहले भी किए थे शिकायतकॉलोनी के अध्यक्ष नेमेश पांडेय ने बताया कि कविता सिंह और उनके पति कॉलोनी का मेंटेनेंस शुल्क देने के लिए मना करते हैं। इस बात को लेकर कॉलोनी में आए दिन विवाद भी करते हैं। कॉलोनी की महिलाओं के साथ ही पदाधिकारियों से वे कई बार विवाद कर चुकी हैं। वह आए दिन झूठी शिकायत कर कॉलोनी वालों को परेशान भी करती हैं। वहीं, पुलिस अफसर की बेटी होने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।ASP बोले- केस दर्ज करने TI को दिए गए हैं निर्देशएडिशनल SP सिटी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत की है, जिस पर उन्होंने TI को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button