ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजस्थान

CCTV में कैद हुई आजमगढ़ की घटना, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में बोतल में पेट्रोल न देने पर दबंगों ने की पंपकर्मियों की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।आजमगढ़ जिले में दबंगों को बोतल में पेट्रोल न देना पंप संचालक और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। पेट्रोल न मिलने से गुस्साए दबंगों ने पेट्रोल पंप के संचालक और कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार में पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर पड़ोसी गांव के दबंगों ने पंप पर फिलिंग कर रहे दो कर्मियों को दौड़ाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर अपने कार्यालय से बाहर आए पंप संचालक विपिन जायसवाल को बीच बचाव करने पर उन्हें भी मारा-पीटा। पंप संचालक ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट और चोरी में एक ज्ञात और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।आरोपियों की गिरफ्तारी को दे रही दबिशपंप संचालक ने बताया कि बड़ागांव के निवासी संतोष सिंह बाइक से एक अन्य व्यक्ति के साथ आये और बोतल में तेल मांगने लगे।पंप पर फिलिंग कर रहे अमन साहनी और नागेंद्र श्रीवास्तव ने नियम कानून के तहत बोतल में तेल देने से मना कर दिया। जिससे आग बबूला हो संतोष ने मोबाइल से कॉल कर अपने गांव के करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कों को बुला लिया, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button