ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

बरेली कॉलेज में आई कार्ड वितरण के दौरान हो रहे हंगामे का निकाला गया समाधान

बरेली: छात्रों को एसएमएस से मिलेगी आई कार्ड बाटने की सूचना। बरेली कॉलेज में आईकार्ड वितरण के दौरान हो रहे हंगामे का निकाला गया समाधान।बरेली कॉलेज में आई कार्ड वितरण के दौरान हुए हंगामा का समाधान कॉलेज प्रशासन ने निकाल लिया है। अब यहां नए प्रवेशित छात्रों को जल्द ही आई कार्ड वितरित किए जाएंगे। आई कार्ड बांटने के दौरान छात्रों की भीड़ न लगे और हंगामा न होने के साथ व्यवस्था बनी रहे।इसके लिए छात्रों को एसएमएस से जानकारी देने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को प्राचार्य से अनुमति के बाद आई कार्ड बांटने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इसके वितरण के लिए 8 से 10 कर्मचारियों का पैनल बनाया गया है। इन सभी कर्मचारियों को पटल भी बांट दिए गए हैं।छात्रों को भी मिली राहतबता दें बरेली कॉलेज में पिछले करीब 15 दिन पूर्व सेक्शन वितरण के दौरान अचानक कुछ कर्मचारियों ने आई कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए थे। इसको लेकर छात्रों की भीड़ जुट गई थी। जिससे काफी हंगामा हो गया था।इसके बाद वितरण पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने बताया कि आई कार्ड वितरण के लिए पैनल बना दिया गया है। छात्रों को SMS के जरिए सूचना भेजने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत सेक्शन के क्रम अनुसार 200 छात्रों को बुलाया जा सकता है।फिलहाल, सभी को प्राचार्य के निर्देश मिलने का इंतजार है। वहीं कॉलेज प्रशासन के इस कदम से छात्रों समेत कॉलेज के कर्मचारियों को भी राहत मिली है।बता दें कि बरेली कॉलेज में आई कार्ड वितरण को लेकर पिछले 15 दिनों से मारामारी का माहौल था। जिसे लेकर हंगामा तो होता ही था। भीड़ के चलते छात्रों में मारामारी की नौबत तक आ जाती थी।

Related Articles

Back to top button