ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

रीवा देवर से प्यार में पति की हत्या की:17 महीने भूसे में छिपाकर रखा शव

रीवा में देवर से अफेयर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। उसने पति को समोसे की चटनी में जहर मिलाकर खिला दिया। 17 महीने तक देवर-भाभी शव को भूसे के ढेर में छिपाए रहे। भूसा खत्म होने लगा तो शव को निकालकर नाले में फेंक आए। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर पत्नी को पकड़ा तो हत्याकांड का सच सामने आ गया। रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के निबिहा गांव में गर्दन कटा नरकंकाल मिला। मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हत्या की आशंका पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया। FSL टीम ने जांच की। नरकंकाल को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक लैब भेजा। बिसरा सागर लैब भेजा गया। SP नवनीत भसीन ने बताया, कंकाल निबिहा गांव के बेलूहा बांध के नजदीक भाठी जंगल में मिला था। FSL टीम से पुष्टि हो ही चुकी थी कि हत्या हुई है। कंकाल के साथ हाथ का कड़ा, धागा, कलर किए बाल, बनियान और पेंट-शर्ट भी थे। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पता लगाया। लोगों ने शिनाख्त उमरी श्रीपत निवासी रामसुशील पाल (42) के रूप में की। गांववालों ने बताया कि रामसुशील गांव में दिखाई भी नहीं दे रहा है। पत्नी विटोल पाल गांव में ही है। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पति-पत्नी में झगड़े की बात पर पुलिस ने सबसे पहले पत्नी विटोल पाल उर्फ रंजना को ही राउंडअप किया। उसने सच उगल दिया 25 अक्टूबर की सुबह कंकाल निबिहा गांव के बेलूहा बांध के नजदीक भाठी नाले में मिला था। इसके बाद शिनाख्ती के प्रयास शुरू हुए। पुलिस ने गांववालों से पूछताछ की तो महिला पर शक हुआ। पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। 25 अक्टूबर की सुबह कंकाल निबिहा गांव के बेलूहा बांध के नजदीक भाठी नाले में मिला था। इसके बाद शिनाख्ती के प्रयास शुरू हुए। पुलिस ने गांववालों से पूछताछ की तो महिला पर शक हुआ। पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। जिंदा न बचे देवर ने काट दिया पति का गला मृतक रामसुशील की पत्नी विटोल उर्फ रंजना ने बताया- रामसुशील से मैंने दूसरी शादी थी। 4 साल पहले हमारी शादी हुई। पहली पत्नी का निधन हो गया था। पति आए दिन मुझसे झगड़ा करता था। उसका परिवार में भी जमीन विवाद चल रहा था। ऐसे में 2 साल पहले मैं देवर गुलाब पाल के करीब आ गई। इसका पता पति को लग गया था, वह मुझसे मारपीट करने लगा। गुलाब, रामसुशील के चाचा का लड़का है। रामसुशील को मारने के लिए मैंने समोसे की चटनी में जहर दिया था। जब मुझे ये कन्फर्म हो गया कि पति की मौत हो चुकी है तो मैंने देवर को खबर कर दी। देवर ने ये सोचकर कि कहीं रामसुशील जिंदा न बच जाए, उसका गला काट दिया। मई 2021 में की हत्या, लाश भूसे में दबाई रंजना ने बताया, देवर ने कहा कि भाई (पति) के रहते हम साथ नहीं रह सकते। हमने उसे मारने का से देवर ने पति का गला काटकर शव बोरी में भर दिया। दूसरे दिन देवर साइकिल से लाश वाली बोरी लेकर चाचा रामपति पाल के खेत पहुंचा। वहां भूसे वाले कमरे में लाश दबा दी। इस काम में चाचा के लड़के गुड्‌डू पाल, सूरज पाल ने भी मदद की। भूसा खत्म होने लगा तो 24 अक्टूबर 2022 को बोरी लाकर नाले में फेंक दी। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2 फरार पुलिस ने इस मामले में विटोल पाल उर्फ रंजना पाल (40), उसके देवर गुलाब पाल (35) पुत्र मोहन पाल, अंजनी पाल (38) पुत्र मोहन पाल, रामपति पाल (65) पुत्र रमई पाल को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्‌डू और सूरज फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button