ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पिछले पांच साल से बिना वीजा रही थी, जालंधर हाईटस फ्लैट से गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में पुलिस ने एक विदेशी लड़की को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़की मूल रूप से रशिया की रहने वाली है। इसका वीजा पांच साल पहले खत्म हो चुका है और यह अवैध रूप से पहले दिल्ली में रह रही थी उसके बाद यह पिछले साल जालंधर में शिफ्ट हो गई थी। जालंधर की मशहूर हाउसिंग सोसायटी जालंधर हाईटस में बतौर पेइंग गेस्ट रही थी।पकड़ी गई रशियन लड़की की गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई हैं। उसका एक बैंक खाता भी पुलिस ने पकड़ा है जिसे उसने भारत देश के फर्जी दस्तावेज बनाकर खुलवाय था। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में भी उसके साथ कुछ लोग संपर्क में थे और अक्सर इस रशियन लड़की का जम्मू कश्मीर में आना जाना लगता रहता था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई रशियन लड़की इनेलो का वीजा 2017 में खत्म हो गया था। वीजा खत्म होने के बाद इनेलो ने ना तो अपने रूस के दूतावास के साथ संपर्क किया और ना ही किसी थाने में अपने बारे में कोई सूचना दी। भारत देश में रह कर अपने बारे में सूचनाएं छिपाकर ठिकाने बदल बदल कर रह रही थी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जालंधर हाईट्स में फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। फ्लैट के मालिक से भी दस्तावेज मांगे जाएंगे कि किन सुबूतों को आधार पर उसने एक विदेशी मूल की लड़की को अपना फ्लैट किराए पर दिया था।

Source link

Related Articles

Back to top button