ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

दुल्हन करती रह गई इंतजार, 15 दिन पहले की थी लव मैरिज; प्रेमी पर 2 मामले दर्ज

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के सेफ हाउस में ठहरा दूल्हा लापता हो गया। वहीं दुल्हन अपने पति का इंतजार करती रह गई। दोनों ने करीब 15 दिन पहले आर्य समाज में शादी की थी। जिन्हें 21 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सेफ हाउस में सुरक्षा दी गई थी। इसी बीच प्रेमी किसी को बिना बताए ही सेफ हाउस से लापता हो गया।रोहतक के गांव सुंडाना निवासी प्रदीव व झज्जर के गांव खुंगाई निवासी सविता ने 14 अक्टूबर को शादी की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रदीप के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। सिटी पुलिस थाना रोहतक में दर्ज पोक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी से जांच अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई थी। जिसके बाद वह सेफ हाउस से लापता हो गया।पुलिस थाना पुरानी सब्जी मंडीमांगी थी सुरक्षालव मैरिज के बाद दोनों ने न्यायालय से सुरक्षा भी मांगी थी। इसलिए न्यायालय द्वारा दोनों (पति-पत्नी) को रोहतक सेफ हाउस में भेजा गया था। जहां पर करीब 9 दिन तक दोनों रहे, लेकिन इसके बाद दूल्हा सेफ हाउस से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद दुल्हन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।14 अक्टूबर को हुई थी शादीजिला झज्जर के गांव खुंगाई निवासी सविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रोहतक के गांव सुंडाना निवासी प्रदीप कुमार के साथ 14 अक्टूबर को आर्य समाज विवाह मंडल में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने रोहतक अदालत में जाकर सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद दोनों को 21 अक्टूबर से 2 नवंबर के लिए सेफ हाउस रोहतक में भेजा गया।पुलिस ने मामला किया दर्जउन्होंने बताया कि रविवार को उसका पति प्रदीप कहीं नहीं मिला। अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसका पति बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्रदीप के लापता होने का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुरानी सब्जी मंडी के थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सेफ हाउस से प्रदीप के लापता होने का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। प्रदीप के खिलाफ महिला विरुद्ध अपराध सहित दो मामले दर्ज हैं। पोक्सो एक्ट मामले में जांच अधिकारी ने उससे पूछताछ भी की थी, लेकिन रात को वह लापता हो गया।

Related Articles

Back to top button