ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

दतिया में पुलिस से बचने के लिए भागे जुआरी कुएं में जा गिरे , एक की मौत..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। आपको बता दें की पुलिस जुआ पकड़ने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस को देखा जुआरी भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति कुएं में गिरा और उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला थरेट थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थरेट गांव में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कई लोग जुआ खेलते हुए दिखे। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। भागते समय एक व्यक्ति कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को गांव से खदेड़ दिया। साथ ही थरेट में चक्का जाम लगा दिया। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button