ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

लाठी-डंडे लेकर जवान को घेरा, जवानों ने तस्करी के खाद को कब्जे में लिया

महराजगंज: महराजगंज में तस्करों ने एसएसबी जवान से की हाथापाई।महराजगंज में तस्करों और एसएसबी जवान के बीच हाथापाई होने का मामला आया है। दरअसल, तस्करी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सीमावर्ती रेहरा गांव के पास उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब नो-मेंसलैंड पर तस्करी की खाद व गेहूं की बीज पकड़ने के दौरान एसएसबी के एक जवान से दर्जनों तस्कर लाठी डंडों से लैस होकर भीड़ गए। जवान को अकेला देख तस्करों ने हाथापाई शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, 22वीं वाहिनी का एक जवान रेहरा नाके पर ड्यूटी कर रहा था। जब तक वह था सब कुछ ठीक था, लेकिन वह जवान जैसे ही नाके से सौ मीटर दूर गया। चार पांच की संख्या में तस्कर अपनी बाइक पर तीन से चार बोरी यूरिया खाद और गेहूं का बीज नेपाली सीमा में ले जाते दिखाई दिए। जवान ने उनका पीछा किया और नो-मेंसलैंड के समीप उन्हें पकड़ लिया।बाइक छोड़कर नेपाल सीमा में भागे बदमाशतस्कर बाइक सहित बोरियों को छोड़कर नेपाल सीमा में भाग गए। तभी नेपाली सीमा में स्थित अवैध गोदाम पर बैठे अन्य तस्कर और रेहरा गांव से कुछ तस्करों के सरगना हाथों में लाठी व डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। एसएसबी जवान को गालियां देते हुए उससे हाथापाई करना शुरू कर दिया। जवान द्वारा पकड़े गए बाइकों को तस्कर जबरिया छीन कर नेपाल सीमा में भाग निकले। लेकिन जवान ने उनसे एक बाइक की चाभी छीन ली।पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासनएसएसबी जवान ने तस्करों से हाथापाई की जानकारी अपने इंचार्ज को दिया। मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने बरामद खाद और बीज को अपने कब्जे में ले लिया। तथा उपरोक्त मामले की जानकारी परसामलिक पुलिस को दिया। हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जवानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button