ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Dance Video: Rubina Dilaik की Bold Look के साथ वापसी, डांस शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में अदाओं से करेंगी मदहोश

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। इन दिनों रुबीना झलक दिखला जा रियलिटी शो में अपने डांसिंग टैलेंट को दिखाती नजर आ रही हैं। रुबीना को पिछले दिनों डांस प्रैक्टिस के दौरान गर्दन में चोट आ गई थी जिसके बाद से वह ब्रेक पर थीं। चोट ठीक होने के तुरंत बाद वह काम पर फिर से लौट आई हैं।
रुबीना दिलैक शो पर वापसी धमाकेदार अंदाज और बोल्ड लुक के साथ करने जा रही हैं। रुबीना के इस अंदाज की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में रुबीना ने अपने कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ डांस प्रैक्टिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में रुबीना पर्पल कलर के सीक्वेन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में रुबीना का बोल्ड लुक देख उनके फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। झलक दिखला जा में पिछले हफ्ते रुबीना ने महाभारत के एक अध्याय पर परफॉर्मेंस पेश किया था।
बता दें कुछ दिनों पहले रुबीना दिलैक ने गर्दन पर पट्टी लगी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘और कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं।’ रुबीना ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अब वह पिछले कुछ समय से लगातार डांसिंग शोज का हिस्सा बन रही हैं। उन्हें एक ही समय पर कई जगह एक साथ देखा जा रहा है। रुबीना झलक दिखला जा सीजन 10 के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं, वह बिग बॉस सीजन 14 जीतने के बाद इस डांस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहती हैं

Related Articles

Back to top button