ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट, 34 लोग घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हादसा हो गया है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अलसुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मदद के लिए पहुंचे लोग भी आए चपेट में
मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोस्‍वामी के घर में गैस सिलेंडर में रिसााव से आग लग गई थी। यह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 नागरिक घायल हो गए।
दो दर्जन को बाहर रेफर किया
गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है। पंकज वर्मा समेत कई अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि अनिल गोस्वामी के घर छठ का प्रसाद बन रहा था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई।
मदद के लिए पहुंची थी पुलिस टीम
घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची। आग बुझाने की कोशिश किए परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button