ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार पर तुरंत बत्ती जले; अच्छी बातों की मार्केटिंग करिये

भोपाल: मध्यप्रदेश के अफसरों को CM शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक सलाह दी है। कहा कि भ्रष्टाचार की खबरों पर तुरंत बत्ती जले और तुरंत एक्शन लें, वरना मैं एक्शन ले लूंगा। कोई भी चीज अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अच्छी बातों की मार्केर्टिंग भी करें।मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल गया है। हर चीज जनता के बीच जाना चाहिए। विभाग के अफसर गंभीरता से लीजिए। सभी सुन लें। यदि आपके विभाग की खबर छपी है तो तुरंत एक्शन लीजिए। यदि गलत हो रहा तो एक्शन लें, वरना मैं एक्शन ले लूंगा। कोई भी चीज अनदेखी नहीं करें। सीएम ने भोपाल नगर निगम में 500 रुपए लेने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की कोई खबर हो तो विभाग की बत्ती तुरंत जलना चाहिए।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेसीएम ने अफसरों से यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। जिले में अच्छे काम हो रहे हैं तो आपकी ड्यूटी है कि उन्हें जनता को बताएं। इससे अच्छा मैसेज जाएगा। पिछले दिनों पुलिस ने बेहतर काम करते हुए सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया। कहीं गड़बड़ है तो एक्शन लें, नहीं है तो खंडन करें। मुख्यमंत्री कोई ट्विट कर दें, सोशल मीडिया पर कोई बात कह दें तो जिले से भी ट्विट हो। सोशल मीडिया से दूर न रहे।

Related Articles

Back to top button