ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

चीन को जवाब देने के लिए भारत ने तैयार किया स्वदेशी हाई पावर माइक्रोवेव वेपन सिस्टम 

नई दिल्ली । चीन की निगरानी तकनीक के जवाब में भारत ने भी स्वदेशी हाई पावर माइक्रोवेव वेपन सिस्टम तैयार कर लिया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन ने अपनी चालबाज तकनीक डायरेक्टेड एनर्जी हाई पावर माइक्रोवेव वेपन स्थापित किया है। इस सिस्टम से 1.5 किलोमीटर के दायरे में भारत के ड्रोन, कैमरा और रडार को बंद किया जा सकता है। इसी सिस्टम को असफल करने के लिए भारत ने अपनी तकनीक तैयार की है।
भारत की योजना यह है कि अगर चीन अपने संसाधनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो भारत भी चीन के इलाके में 10 किलोमीटर तक कैमरा, ड्रोन और रडार को टार्गेट करेगा। इस सिस्टम को भारत चीन सीमा लेह, अरुणाचल और नाथुला पास में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। भारत चीन सीमा पर अक्सर चीन की चोरी छुपे खुराफात की खबरें सामने आती रहती हैं। इनमें से एक है भारतीय रडार सिस्टम, ड्रोन सिस्टम और कैमरा सिस्टम को समय-समय पर बंद करने की कोशिश करना।
सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों सूत्रों के मुताबिक चीन डायरेक्टेड एनर्जी हाई पावर माइक्रोवेव वेपन तकनीक के जरिए ऐसा करता है। इसके निशाने पर भारत चीन सीमा के पास डेढ़ किलोमीटर दायरे में आए सर्विलांस सिस्टम रहते हैं। लेकिन, अब भारतीय तकनीक ने ऐसी प्रणाली विकसित की है जो चीन को उसी के अंदाज में करारा जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button