ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्य मार्गों से गुजर रहे मवेशियों के झुंड, आवाजाही मुश्किल, लग रहा जाम

बुरहानपुर: बारिश का मौसम लगभग खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही अब पशुपालकों का मवेशियों के साथ महाराष्ट्र की ओर जाने का सिलसिला भी शुरू होने लगा है। बारिश के पहले पशुपालक गोवंश और भेड़ों को लेकर अपने डेरे में लौट आते हैं, लेकिन ठंड शुरू होते ही महाराष्ट्र की ओर निकल जाते हैं। मवेशियों के झुंड मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान यातायात बाधित होने के साथ जाम लग रहा है। जिले में गोवंश और भेड़ पालक बड़ी संख्या में हैं। यह साल के छह महीने महाराष्ट्र में ही रहते हैं।लेकिन बारिश के पहले अपने डेरों की ओर लौटते हैं। ठंड शुरू होने के साथ पशुओं लेकर महाराष्ट्र लौटने लगे हैं। सैकड़ों पशुओं के हाईवे सहित अन्य मार्गों से गुजरने पर जाम लग रहा है। इसमें फंस कर लोग परेशान हो रहे हैं। जंगल से निकलकर गोवंश और भेड़ाें के झुंड सीधे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आ रहे हैं।ऐसे में घंटों तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। कई बार पशुओं के झुंड के कारण हादसे भी हो चुके हैं। हाईवे से होते हुए पशुओं के झुंड शहर के बीच से भी गुजर रहे हैं। रावेर जाने वाले पशुपालक सिंधीबस्ती से बहादरपुर रोड की ओर निकलते हैं। इससे जाम की स्थिति तो बनती है, साथ ही पशु सड़कों को गंदा भी करते हैं।

Related Articles

Back to top button