ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

भोपाल क्लोरीन गैस टैंक लीक, लोग घरों से निकले बहार : लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने की समस्या

राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार रात क्लोरीन गैस टैंक लीक हो गया। इससे गैस फैलने से हड़कंप मच गया। बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। एक महिला समेत 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे से लोग घरों से बाहर हैं। ईदगाह हिल्स स्थित नगर निगम का पानी का फिल्टर प्लांट है। यहां क्लोरीन गैस टैंक भी है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि शाम 6 बजे बाद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। एक बुजुर्ग महिला लक्ष्मी को ज्यादा तकलीफ हुई। पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से वहां गैस फैलने लगी। इसके बाद उन्हें हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन लोग हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे थे, जिन्हें मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नगर निगम के कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। अब स्थिति कंट्रोल में है। ज्यादा परेशानी नहीं है। निगम अमला स्थिति को संभाले हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button