ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर 10 दिनों तक खेलकूद, चित्रकला समेत कई कॉम्पीटिशन;छात्रों का दिख रहा उत्साह

राजनांदगांव: चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होते बच्चे।राजनांदगांव में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस लाइन में विभिन्न खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे खूब बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।पुलिस स्मृति एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर इन 10 दिनों में पुलिस लाइन राजनांदगांव के मंगल भवन में तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इसी कड़ी में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। इस चित्रकला प्रतियोगिता की थीम थी- ‘देशभक्ति’। इसी थीम पर बच्चों ने अपनी-अपनी कल्पना के रंग कागज के पन्नों पर बिखेरे। सबसे अच्छा चित्र बनाने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे।ASP राजनांदगांव पद्मश्री तंवर ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देशभर के शहीद जवानों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इनकी याद में तरह-तरह के आयोजन बच्चों के लिए किए जाते हैं। बच्चों ने भी कहा कि वे इन शहीद जवानों की तरह ही बहादुर बनेंगे और देश की सेवा करेंगे।बच्चों ने बनाई सुंदर-सुंदर पेंटिंग।21 अक्टूबर को रक्षित आरक्षित केंद्र राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले जवानों की याद में शहीद दिवस परेड का आयोजन भी किया गया था। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 2021-22 के दौरान अपने जीवन का बलिदान करने वाले 264 पुलिसकर्मियों के नाम का वाचन किया था। शहीद दिवस परेड में शहीदों को सलामी देने के साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया था। इस मौके पर DIG राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, DIG ITBP राजनांदगांव ओपी यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button