ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
देश

कार सिलेंडर धमाके में एक की मौत,तनाव को देखते हुए RAF तैनात

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में आज सुबह एक कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।पूरे शहर में आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

कोयंबटूर सिटी पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है।घटना स्थल से मिले सबूतों को सुरक्षित रखा गया है।तमिलनाडु के एडीजी पी. थामराई कन्नन ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कार में धमाका हुआ वह उक्कड़म में एक मंदिर के पास खड़ी थी।सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।मृतक की पहचान कोयंबटूर के जमीशा मुबिन के तौर पर हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जारी है।कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है।घटना स्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले हैं।इसलिए घटना को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button