ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

सिलेंडर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गोवा में दिवाली के दिन गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में सोमवार शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से सड़क किनारे एक छोटी दुकान में आग लग गई। इस हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई जब रेशमा उस्काइकर नाम की एक महिला दिवाली के अवसर पर पेड्डेम स्थित अपनी दुकान में लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि दुकान में उस समय आग लग गई जब पास में रखे रसोई गैस के सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।

दलवी ने कहा कि उस्काइकर और पास में खड़ा एक व्यक्ति, जिसकी पहचान डेनसन डिसूजा के रूप में हुई, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ने डिसूजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है। सिलेंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button