ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कांकेर में झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने युवक को कुचला कई घर तोड़े फसलों को भी किया बर्बाद

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात मचाने की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। राज्य के कई इलाकों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला कांकेर के पखांजूर इलाके से सामने आया है। यहां जंगल में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला है। बतादे कि पखांजूर इलाके में पिछले दो दिनों से जंगली हाथी अपने झुंड से भटक गया। अब यह हाथी कई गांव में उत्‍पात मचा रहा है।

दंतैल हाथी रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर मचा रहा उत्‍पात

दरअसल, कांकेर के परलकोट इलाके में बीते तीन दिनों से दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया। अब यह दंतैल हाथी आसपास के रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर उत्‍पात मचा रहा है। इतना ही नहीं यह हाथी किसानों के फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। इस दौरान इस हाथी ने कई ग्रामीणों के घरों को भी तोड़ दिया। हाथी के आतंक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं।

युवक बना दंतैल हाथी के उत्‍पात का शिकार

इसी दौरान परलकोट इलाके के पीवी 22 नंबर गांव का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक इस दंतैल हाथी के आतंक का शिकार हो गया। हाथी ने युवक को कुचलकर मारा डाला। स्‍वजनों को युवक की मौत का पता उस वक्‍त चला जब काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा। स्‍वजन जब युवक को ढूंढने परलकोट के जंगली इलाके में गए तो वहां युवक की लाश देख होश उड़ गए। युवक की लाश क्षत-विक्षत स्थिति में थी।

बतादें कि पिछले तीन दिनों से वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं वन सुरक्षा कर्मी रिहायशी इलाके से जंगली हाथी को खदेड़ने में नाकाम साबित हुआ है, जिसका खामियाजा आज इलाके के एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि युवक के परिजनों को वन विभाग द्वारा क्या सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button